हे जम्बू ! विजयकुमार नगर था। नन्दनवन उद्यान था। अशोक यक्ष का यक्षायतन था। राजा वासवदत्त था। कृष्णादेवी रानीथी। सुवासकुमार राजकुमार था। भद्रा – प्रमुख ५०० श्रेष्ठ राजकन्याओं से विवाह हुआ। भगवान महावीर पधारे। सुवासवकुमार ने श्रावकधर्म स्वीकार किया। पूर्वभव – गौतम ! कौशाम्बी नगरी थी। धनपाल राजा था। उसने वैश्रमणभद्र अनगार को निर्दोष आहार का दान दिया, उसके प्रभाव से मनुष्य – आयुष्य का बन्ध हुआ यावत् यहाँ सुवासकुमार के रूप में जन्म लिया है, यावत् इसी भव में सिद्धि – गत को प्राप्त हुए।